1.81 करोड़ रुपए में बाम्बे आवास मार्ग का होगा डामरीकरण: रामशरण


० महापौर ने वार्ड क्रमांक 67 में जन चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
० नागरिकों की समस्याओं का निदान एक स’ाह में करने के निर्देश
बिलासपुर। बाम्बे आवास देवनगर जाने वाला मार्ग जर्जर है, जिसके कारण नागरिकों को आवागमन में असुविधा होती है। नागरिकों की हो रही दिक्कतों से मैं अच्छी तरह से वाकिफ हूं। हमने इस मार्ग का डामरीकरण करने के लिए 1.81 लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। 15वें वित्त आयोग से राशि स्वीकृत होते ही यह सड़क चकाचक जाएगी।
महापौर रामशरण यादव ने गुरुवार को जोन क्रमांक 8 के वार्ड क्रमांक 67 बाम्बे आवास स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित जन चौपाल में नागरिकों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क की दोनों ओर 4० लाइट पोल समेत, आवास परिसर के लिए 42 एलईडी लाइट का प्रस्ताव भी शासन को भ्ोजा गया है। जिस मार्ग में आए दिन लूट व मारपीट की घटनाएं होती हैं। वहां पर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन से चर्चा भी की गई है। जन चौपाल में कुल 26 आवेदन मिले। नागरिकों ने मौखिक रूप से भी अपनी समस्याएं बताईं। नागरिकों ने कहा कि स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण रात में अंध्ोरा छाया रहता है। इसके कारण ही यहां अपराध होता है। बाम्बे आवास में नियमित रूप से सफाई नहीं होती है। कई दिन कचरा गाड़ी नहीं आती। महापौर श्री यादव ने मौके पर ही जोन क्रमांक 8 के कमिश्नर सती यादव को एक स’ाह के अंदर नागरिकों की समस्याएं निपटाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एमआईसी सदस्य एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, मनीष गढ़ेवाल, जोन क्रमांक 8 के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- पुलिस ग्राउंड में 22 तारीख को होने वाले कवि…
Cresta Posts Box by CP