बिलासपुर- पुलिस ग्राउंड में 22 तारीख को होने वाले कवि सम्मेलन की तैयारी और स्थल निरक्षण के लिए पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव पुलिस ग्राउंड पहुंचे ,और व्यवस्था को अंतिम रूप दिया ,22 तारीख को होने वेले कवि सम्मलेन में संपत सरल सुनील जोगी, गजेन्द्र प्रियांशु, हिमांशु बवंडर पहुंचेंगे ,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि शहर की पुरानी परंपरा रही लोगो कवि सम्मेलन सुनने आते है कवि सम्मेलन की व्यवस्था ऐसी की जा रही है कि लोगो के बैठने और पार्किंग की समस्या न रहे ग्राउंड के बीच मे बैठक व्यवस्था करके चारो ओर खाली जगह छोड़ी जाएगी ताकि लोगो जंहा बैठे वंही से कवि सम्मेलन का आनंद ले सके।स्थल निरकक्षण में अरपा वीकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, सदस्य महेश दुबे,सुधांशु मिश्रा , समीर अहमद, अकबर खान ,तैयब ,बाटू सिंह,समेत अन्य लोगो मौजूद थे।

