मस्तूरी राऊत नाच में यादव समाज के भवन के लिए महापौर रामशरण ने भाजपा विधायक बाँधी के निधि से पांच लाख देने की घोषणा,यादव समाज खुश।

बिलासपुर- दर्रीघाट राउत नाच महोत्सव में महापौर रामशरण यादव ने भाजपा विधायक कृष्ण मूर्ति बाँधी की विधायक निधि से पांच लाख रुपये भवन के लिए देने की घोषणा की साथ ही इसके लिए विधायक का आभार समाज की ओर से जताया । दररीघाट में आयोजित राउत नाच महोत्सव में अखिल भारतीय यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव और महापौर रामशरण यादव मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए समाज पदाधिकारी और देवरीखुर्द के पार्षद लक्ष्मी यादव समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे, प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव ने कहा कि इस तरह कार्यक्रम से समाज को मजबूती मिलती है लोगो से मिलने जुलने का मौका मिलता है आपसी भाईचारा बढ़ता है,समाज के लोगो के बारे में जानकारी मिलती है एक दूसरे के सहयोग की भावना बढ़ती है ,महापौर रामशरण यादव ने कहा कि दररीघाट में ये आयोजन किया गया इसके लिए समाज के लोगो को बधाई इसे और विस्तार से किया जाना चाहिए समाज मे एकता रहेगी तो समाज आगे सभी क्षेत्र में बढ़ेगा साथ ही भाजपा विधायक बाँधी की निधि से महापौर ने समाज को भवन के लिए पांच लाख देने की घोषणा की ,विधायक का आभार जताते हुए महापौर ने कहा कि विधायक बाहर है इसलिए कार्यक्रम में नही आये लेकिन राशि की घोषणा की है । राउत नाच महोत्सव में दर्रीघाट के नर्तक दल ने जोरदार प्रदर्शन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- सकरी में राउत नाच महोत्सव में महापौर रामशरण यादव…
Cresta Posts Box by CP