सड़क हादसे में अधिवक्ता आशीष शुक्ला और दोस्त घायल ,एक कि मौत, रायपुर से लौटते समय हुआ हादसा।

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर रोड में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यापारी की मौत हो गई। वहीं, हाईकोर्ट के एडवोकेट समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार तीनों लोग रायपुर से देर रात लौट रहे थे। तभी सरगांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस हादसे के बाद सभी घायल करीब एक घंटे तक पड़े रहे। रायपुर से उनके पीछे लौट रहे परिचित ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर के जूनीलाइन निवासी आशीष शुक्ला हाईकोर्ट के एडवोकेट हैं। वे जूना बिलासपुर के कतियापारा निवासी अपने दोस्त व्यापारीशिवकुमार गुप्ता उर्फ छब्बू खोवा और गोंडपारा के रत्तू उर्फ ज्ञानेंद्र राज उरमलिया के साथ रविवार को रायपुर गए थे। तीनों अर्टिगा कार में सवार होकर रात करीब 12 बजे रायपुर से बिलासपुर लौट रहे थे। तभी सरगांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 10 AD 9100 से टकरा गई।
खोवा व्यापारी की मौत, दो गंभीर अपोलो अस्पताल में भर्ती
इस घटना में खोवा व्यापारी शिवकुमार गुप्ता उर्फ छब्बू (45) की मौत हो गई। वहीं, एडवोकेट आशीष शुक्ला और रत्तू उरमलिया गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार के उड़े परखच्चे, बुरी तरह क्षतिग्रस्त
यह हादसा इतनी भयावह थी कि एडवोकेट की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि बिना किसी संकेतक के ट्रक नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी थी, जिसके चलते अनियंत्रित कार ट्रक से जा टकराई।
साले को डिस्चार्ज कराकर ले गए थे रायपुर
इस हादसे में मरने वाले शिवकुमार गुप्ता के साले की तबीयत खराब चल रही है। उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिन्हें डिस्चार्ज कराकर रायपुर भर्ती करने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया है उनकी जान चली गई।
एक घंटे तक पड़े थे सभी घायल
बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ, उस समय ट्रक में कोई नहीं था। हादसे के बाद सभी घायल करीब एक घंटे तक कार में पड़े थे। इस दौरान बिलासपुर के मसानगंज निवासी सुनील पंडा रायपुर से लौट रहे थे। उन्होंने अपनी कार रोक कर देखा, तब उन्होंने एडवोकेट आशीष शुक्ला को पहचान लिया और बिलासपुर में उनके रिश्तेदारों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सरगांव स्थित अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-बीजेपी की 11 तारीख को हुंकार रैली है इसके लिए…
Cresta Posts Box by CP