अक्षय तृतीया पर निकलेगी भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा, संस्कार भवन में बनी रूपरेखा।

अरपापार भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज की अहम बैठक, भव्य शोभायात्रा का निर्णय

 अक्षय तृतीया पर निकलेगी भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा, संस्कार भवन में बनी रूपरेख

महामाया चौक स्थित संस्कार भवन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप में मनाया जाएगा और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता  हरिशंकर दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनय पाठक, डॉ. राघवेंद्र दुबे और गणेश शास्त्री मौजूद रहे। मंच संचालन अमित तिवारी ने किया। बैठक में राजकिशोर नगर, सेंदरी, रेलवे परिक्षेत्र और सकरी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

सभा में यह तय किया गया कि शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक ध्वज शामिल रहेंगे। समाज के लोगों ने शोभायात्रा को ऐतिहासिक और अनुशासित बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और तैयारी करने पर जोर दिया। बैठक में सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 बैठक में  हरिशंकर दुबे  गणेश शास्त्री  विनय पाठक रविन्द्र मिश्रा अमित तिवारी सुधांशु मिश्रा गौरव तिवारी श्याम मोहन दुबे राजीव अवस्थी राजा अवस्थी ज्योतींद्र उपाध्याय प्रफुल्ल शर्मा रोशन अवस्थी क्रांति कुमार दुबे दुर्गेश पांडेय नवीन तिवारी अभिषेक शर्मा सूर्यमणि तिवारी आदित्य शर्मा चित्ररेखा तिवारी प्रतिभा शर्मा वंदना शर्मा सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*हरित खाद, नीली-हरी शैवाल और जैव उर्वरको पर जोर दिया…
Cresta Posts Box by CP