बिलासपुर-बीजेपी की 11 तारीख को हुंकार रैली है इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, हर्षिता पांडे, सहित पार्टी के नेताओ में नेहरू पर मंच के लिए जमीन ,सभी नेता टेप पकड़कर मंच के लिए ज़मीन नाप रहे थे आधे घंटे तक नेहरू चौक सभी नेताओं ने नेहरू पर हुंकार रैली के लिए मंच के लिए जगह नापी ,नेताओं को नेहरू चौक की जमीन नापते देखे लोग भी इकट्ठा हो गए ,इस दौरान ट्रैफिक का सिपाही ट्रैफिक को डायवर्ट करता रहा , नेताओं ने कहा कि हम अपना काम कर रहे है प्रशासन अपना काम कर रहा है, नेताओं ने मंच के लिये जमीन का नापजोख किया और टेंट हाउस वाले को बता दिया कि कैसे टेंट बनाना है किस तरह बनाना है ,कुर्सी और पंडाल का ऑर्डर देने के बाद सभी नेता अपने अपने रास्ते निकल लिए। आधे घन्टे ये नेता नेहरू चौक में सरकार के खिलाफ हुंकार रैली करने के लिए मंच नापते रहे लेकिन पुलिस और प्रशासन का कोई आदमी नजर नही आया। बीजेपी के बड़े ने नेताओं ने नेहरू चौक में मंच के लिए जगह नाप पर पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती दी है ,अपना इरादा साफ तौर पर जाहिर कर दिया है कि वो पुलिस और प्रशासन के आदेश को मानने वाले नही है तय तारीख में सरकार के खिलाफ बीजेपी हुंकार रैली करेगी प्रशासन में दम है तो रोक कर दिखाए । खास बात ये है कि कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट के आसपास ,नेहरू चौक में धरना रैली प्रतिबंधित किया इसके बावजूद भाजपा नेता नेहरू पर धरना करना चाहते है।

