क्राइम ब्रांच सक्रिय हर थाना क्षेत्र में पकड़ रहा बड़े अपराध ,सरकंडा पुलिस के साथ पकड़ा चोर गिरोह।

बिलासपुर– थाना सरकण्डा एवं Accu टीम बिलासपुर द्वारा चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश।
— आरोपीयों से चोरी गये कुल 50620 रूपये नगदी 185 ग्राम सोना, 1060 ग्राम चांदी व घटना में प्रयुक्त मोटर सायककल, 01 नग स्कूटी जप्त।
— प्रकरण में 03 आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार।
— चोरी के जेवरों को बिक्री करने के फिराक में थे आरोपीगण।
— आरोपीगणो के कब्जे से करीबन 10 लाख किमती समाग्री की गई जप्त।
— आरेापीयों का पुलिस रिमाण्ड लेकर अन्य समाग्री के संबध में पूछताछ जारी।

आरोपी:- शक्ति सूर्यवंशी पिता श्रवण कुमार सूर्यवंशी उम्र 25 साल निवासी सडकपारा मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0
2 निश्चल सूर्यवंशी पिता प्रभुराम सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी दारूभटठी के पास मोपका थाना सरकण्डा स्थाई पता पंडरिपारा घुटकू थाना कोनी बिलासपुर छ0ग0
03 ईश्वर सूर्यवंशी पिता जगन्नाथ सूर्यवंशी उम्र 25 साल निवासी एच0पी0 गैस गोदाम के पास मोपका थाना सरकण्डा
बिलासपुर- उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर के द्वारा चोरी की घटनाओं गंभीरता से लेते हुये धरपकड हेतु निर्देशित दिए गए थे। सरकण्डा के थाना प्रभारी उत्तम साहू एवं Accu टीम बिलासपुर स्टाफ के द्वारा चोर गिरोह को पकडने हेतु मुखबिरो को क्षेत्र मे सक्रिय किया गया जो मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी शक्ति सूर्यवंशी, निश्चल सूर्यवंशी, ईश्वर सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो पूर्व में प्रार्थी के यहां मजदूरी का कार्य करना एवं प्रार्थी के घर के सारे समानों एवं सुरक्षा हेतू लगे सी0सी0टी0व्ही0 की जानकारी होने से घर में के दरम्यिानी रात को घर में घुसकर चोरी करना कबूल किये जिनके कब्जे से सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम जप्त कर आरोपीयों को विधिवत् गिर0 कर अन्य समाग्री की जप्ती हेतू पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है। आरोपीयों से पूछताछ जारी है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू, उनि शांत कुमार साहू, उप.निरी. मनोज पटेल, सउनि राजकुमार प्रसाद, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र0आर0 प्रमोद सिंग, प्र0आर0 कमल साहू. प्र0आर0 अरूण मिश्रा, आर- अविनाश कश्यप , तदबीर सिंह , राहुल सिंह , मनीष बाल्मीकि, भागवत चन्द्राकर ,बिजेन्द्र रात्रे आर-संतोष राठौर, आर0-रमेश राठौर साईबर सेल (एसीसीयू) आर. दीपक यादव ,विवेक राय, निखिल जाधव ,की भूमिका सराहनीय रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोग, निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों…
Cresta Posts Box by CP