अरपा की आरती में शामिल हुए विधायक ,महापौर ,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष,समेत शहर के नेता और आईजी डाँगी, छठ घाट को सुंदर बनाने सभी ने किया प्रयास का वादा।

बिलासपुर-छठ पूजा से पहले छट पूजा समिति द्वारा अरपा आरती की जाती है ये एक अच्छी परंपरा के रूप में शुरू हुई है इस आयोजन में जिले भर के नेता शामिल होते है और सभी अरपा की आरती करते है ।अरपा आरती के पहले छठ समिति द्वारा उपलब्ध कराए मंच से सभी ने अपने अपने उदगार छठ घाट को सुंदर बनाने के लिए दिए ,विधायक रजनीश सिंह जोरदार भाषण दिया कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पूजा पद्धति साइंटिफिक है कोरोना में सबने हालात देखे है अगर फिर भी पर्यावरण को बचाने की दिशा में काम नही हुआ तो अभी सबके टेबल पर पानी की बॉटल है वो दिन दूर नही जब एक हाथ मे ऑक्सीजन की बॉटल और एक हाथ मे पानी की बॉटल में होगी इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करे।

महापौर रामशरण ने नदी की सफाई करने वाले सफाई कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगली बार से मूर्ति विसर्जन आगे गहरे स्थान पर किया जाएगा ताकि छठ के समय सफाई करने की जरूरत न पड़े साथ ही नगर निगम एक मशीन लाने जा रही है जो नदी से कचरा और प्लास्टिक साफ करेगा,साथ बाहर मैदान में पार्किंग बनाया जाएगा।

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने छठ पूजा की छुट्टी तो दी है लेकिन इसके लिए बजट नही दिया सरकर 20 25 करोड़ का बजट देंना चाहिए,विधायक धर्मजीत सिंह ने छठ घाट की चौकी को शुरु करने की मांगा मंच पर बैठे आईजी डाँगी से की ।

विद्यायक शैलेश पांडे भोजपुरी समाज के भवन के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की कहा कि पिछली बार दूसरा विधानसभा होने के वजह से राशि रुक गई थी इस इसे भोजपुरी समाज के बिलासपुर बीके भवन को दिया जाएगा, छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने विधायक की राशि को नगर निगम को देने की मांग की ताकि भोजपुरी समाज के भवन का काम पूरा हो सके इस पर विधायक ,महापौर और प्रवीण झा ने अलग से चर्चा कर राशि आबंटन के लिए सहमति बना ली।

आईजी डाँगी ने मंच से नदियों के महत्व को जोरदार तरीके से बताया कहा कि दुनिया मे केवल भारत ऐसा देश है जंहा नदियों को माँ कहा कर पुकारा जाताहै इतिहास को याद दिलाते हुए डांगी ने कहा कि हड़प्पा से लेकर सभी संस्कृति नदियों के किनारे पनपी है ,हमारे जो भी बड़े त्यौहार है नदियों के किनारे होते है ,गंगा को माँ कह कर पुकारा जाता है क्योंकि जिस तरह से माँ अपने बेटे को आँचल में समेटे होती है उसी तरह से नदियां हमारा पोषण करती है ,आईजी डाँगी ने विधायक धर्मजीत सिंह की मांग पर तुरत एसपी से चर्चा कर चौकी में स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए ।

पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा प्रदेश साथ राज्यों से घिरा है ,आंध्रप्रदेश, बिहार ,एमपी, उड़ीसा ,झारखंड से जुड़ा होने की वजह से सब तरह की संस्कृति यंहा मिली हुई है ,छठ घाट को बेहतर बनाने के उपाये भी अटल ने सुझाए ।छठ समिति के सचिव ने मांगा की की पर्यटन की ओर से छठ घाट का विकास होना चाहिए।

संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने कहा कि कविसम्मेलन सहित दूसरे आयोजन करके छट घाट के उपयोग को बढ़ाना चाहिए, छठ समिति और क्रेडाइ मिलकर ये आयोजन कर सकते है ,

अंत मे पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा अरपा को कुछ और बनाने की बजाय उसको उसके स्वरूप में संवारना चाहिए, सरकार को इसके फंड की व्यवस्था करनी चाहिए, सब प्रयास करेंगे तो अरपा को सुंदर बना पाएंगे,

अरपा आरती में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिलासपुर मंडी के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह, सभपत्ति शेख नजरुदीन,क्रेडाइ के अध्यक्ष डॉ अजय श्रीवास्तव, पार्षद अजय यादव, पार्षद अब्दुल खान,छठ समिति के संरक्षक एसपी सिंह,अध्यक्ष प्रवीण झा, एस के सिंह, धर्मेंद्र दास, सचिव अभय नारायण राय,आर के सिंह रौशन सिंह,समेत समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
इन स्कूलों में विकास के लिए 28.87 करोड़ की राशि…
Cresta Posts Box by CP