बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन पर जताया शोक।

छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर-विधायक मनोज सिंह मंडावी के निधन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जताया शोक।

मनोज मंडावी संभावनाओं से परिपूर्ण जननेता थे- साव

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि वे असीम संभावनाओं से परिपूर्ण जननेता थे। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में अपने कार्य तथा व्यवहार से विशिष्ट स्थान बनाया। वे राज्य के एक जुझारू और जनप्रिय नेता थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को यह वज्राघात सहन करने की शक्ति दें।

विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज मंडावी के निधन का दुःखद समाचार से मन को गहरा दुख पहुंचा है। कौशिक ने कहा कि मनोज मंडावी का राजनितिक कौशल अद्भुत रहा है और दशकों तक उन्होंने प्रदेश राजनीति का एक स्तंभ बनकर, भानुप्रतापपुर के विधायक के रूप में आदिवासी समाज के हित में कार्य किया है। कौशिक ने कहा कि सामाजिक सद्भाव के नेता मनोज मंडावी लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्षधर के रूप में वे हमारे बीच सदैव रहेंगे। कौशिक ने इस सकंट की घड़ी में परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्‍वर से प्रार्थन की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर संसदीय क्षेत्र…
Cresta Posts Box by CP