सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा आईएमई जर्नल डायमंड जुबली अवार्ड (IME JOURNAL DIAMOND JUBILEE AWARD)से सम्मानित

बिलासपुर-प्रतिष्ठित “द इंडियन माइनिंग एंड इंजीनियरिंग जर्नल” द्वारा इण्डिया इंटेरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आज आयोजित समारोह के दौरान डॉ प्रेम सागर मिश्रा, सीएमडी, एसईसीएल को भूमिगत खदानों में खनन के बहुविध तकनीक (Mass Mining Technology for Mining of Coal by Underground Mines) के नियोजन व प्रसार में उनके योगदान के लिए डायमंड जुबली अवार्ड प्रदान किया गया । आईएमई संस्थान पिछले 6 दशकों से संचालित है ।

आईएमई द्वारा आयोजित माइनिंग यूथ कांक्लेव 2022 के अवसर पर उक्त पुरस्कार दिए गए ।

इस अवसर पर कोयला मंत्रालय भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव वी के तिवारी, आईएमई के शीर्ष अधिकारी , कोल इण्डिया की सब्सिडियरी कम्पनियों के सीएमडी गण सहित गणमान्य जन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत हरदीकला में जिला पंचायत सभापति…
Cresta Posts Box by CP