बिलासपुर- आबकारी वृत्त मस्तूरी बिलासपुर द्वारा पचपेड़ी में अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही 03 गिरफ्तार रेत में एवं ईंटो के बीच छिपाकर रखा गया था कच्ची महुआ शराब
- कायम प्रकरण – 03
2.जप्त मदिरा-133 बल्क लीटर महुआ शराब
3.गिरफ्तार - गैर जमानती प्रकरण- जवाहर यादव पिता बोधन यादव थाना पचपेड़ी से 80लीटर महुआ शराब
(2)भोला सतनामी पिता बिसाहू सतनामी बेल्हा थाना पचपेड़ीसे45 लीटर महुआ शराब (3)कृष्णकुमार पिता फेरुराम निवासी जलसो थाना पचपेड़ी से8लीटर महुआ शराब बरामद किए जाकर
34(1)(क) च 34(2),59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर जेल निरूद्ध किया गया।
सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के निर्देश के तारतम्य में उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी के मार्गदर्शन में दिनांक14-10-22 को वृत मस्तूरी में अवैध कच्ची शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई।टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर आरक्षक कमलेश सिंग, राजेश यादव, प्रकाश सिंह एवं ड्राइवर जितेंद्र शर्मा शामिलरहे।

