करोड़ो की स्मार्ट सिटी सड़क मे मनमानी ,व्यपार विहार सड़क किनारे बनी नाली निर्माण में तकनीकी गड़बड़ी। बरसात में भरेगा पानी,मेयर से शिकायत

बिलासपुर- नगर निगम द्वारा व्यपार विहार में स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़क बनाई जा रही है सड़क का काम पूरा नही हुआ है।सड़क के दोनों तरफ नालों का निर्माण किया गया है नाली की सफाई की कोई व्यवस्था नही की गई है। नाली के ऊपर जो चेम्बर बनाये गए है जो इतने छोटे है कि सफाई कर्मी काम नही कर पायेगा।नगर निगम के पता नही कन्हा से पढ़े लिखे इंजीनियर ने थोड़ा भी व्यवहारिक दिमाग नही लगाया। ऐसी ही छोटी छोटी लापरवाही से जनता का पैसा बरबाद हो रहा है। नाली की सफाई की छोटी जगह छोड़ने के साथ कांक्रीट इतना मजबूत है कि उसको हटाया नही जा सकता, सफाई के लिए तोड़ना होगा। जिससे निगम को उसको दुबारा बनाने में खर्च करना पड़ेगा जिससे निगम का आर्थिक पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, निर्माण में गड़बड़ी की वसूली इंजीनियरों से की जानी चाहिए। पार्षद सीताराम जायसवाल ने इंजीनियर को बताया भी है लेकिन निगम के इंजीनियर इसको सुधारने को तैयार नही है। पार्षद और एमआइसी सदस्य सीताराम ने महापौर से मामले की शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- लोयला स्कूल के नाबालिग छात्र ने मैडम के सैक्सुअल…
Cresta Posts Box by CP