बिलासपुर- लोयला स्कूल के नाबालिग छात्र ने मैडम के सैक्सुअल हैरसमेंट से परेशान होकर सुसाइड कर लिया।सोशल साइट में छात्र ने मैडम की हरकत उजागर करके आत्महत्या कर ली।सुसाइड नोट के आधार पर तोरवा पुलिस ने लोयला स्कूल की मैडम को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र के सुसाइड के बाद मैडम ने भी सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई की छात्र उसके साथ अश्लील हरकत करता था चुकी मैडम ने छात्र के मरने के मामला दर्ज कराया और छात्र नाबालिग था जबकि मैडम तीस साल की है ऐसे में मैडम के एफआईआर का कोई औचित्य नही दिखता । आजकल इस तरह के मामले बढ़ रहे है ये सामाजिक चिंतन का विषय है इसके लिए सामुहिक प्रयास की आवश्यकता है केवल पुलिस के भरोसे इस तरह के सामाजिक अपराध को रोकना संभव नही है

