पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता से रायपुर पहुंचने की अपील। बीजेपी कार्यालय में ली बैठक।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के 9 सितम्बर 2022 शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर बिलासपुर जिला भारतीय जनता पार्टी की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने सभी पदाधिकारियों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ 9 सितम्बर को साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रातः 11 बजे पहुॅचने की अपील की है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम की तैयारी हेतु जुट जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को समय सीमा के भीतर सूचना देकर कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करें। युवा मोर्चा कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया यह हमारे लिए गौरव की बात है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने कहा कि विगत दिनों युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री निवास घेराव का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा। कार्यकर्ताओं ने अपने दमखम पर कांग्रेस सरकार को हिला कर रख दिया। उन्होंने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास में अपेक्षित कार्यकर्ताओ को शामिल होना है। कार्यकर्ता सम्मेलन को यादगार बनाना है। जिस प्रकार हमारे सभी कार्यकर्ता पिछली बार भाजयुमों के कार्यक्रम में काफी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर और दमखम के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया इसके लिए सभी को बधाई।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि 9 सितम्बर को आयोजित रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी की है, योजना बनाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल करना है। मंडल एवं शक्ति केन्द्र में एकत्र होकर सभी को जाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि जे.पी. नड्डा जी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम छ.ग. आगमन हो रहा है जिसमें बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं की सहभागिता अधिक से अधिक होनी चाहिए।
बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई। बैठक में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतर विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, राजा पाण्डेय, पूजा विधानी, अमरजीत सिंह दुआ, राजेश त्रिवेदी, विधानसभा प्रभारी गुलाब सिंह चंदेल, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, जीवन पाण्डेय, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुनीता मानिकपुरी, , निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे,, अरविंद बोलर, बलराम देवांगन, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *