बिलासपुर- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया है आम लोगो के मुद्दे कोलेकर कांग्रेस सड़क पर उतरी है राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर के कांग्रेसी दिल्ली पहुंच कर मंहगाई के खिलाफ आंदोलन में शामिल हुए सीएम बघेल ने राहुल गांधी के साथ मंच से कहा कि महंगाई बेरोजगारी से जनता परेशान है और ये सरकार अपने दोस्तों को रबड़ी खिला रही है ।लाखों की संख्या में कांग्रेसियों ने दिल्ली पहुंच कट महंगाई के खिलाफ हल्ला बोला ,बिलासपुर से महापौर रामशरण यादव ,पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जीप अध्यक्ष अरुण चौहान अभय नारायण राय विजय पांडे ,सहित कांग्रेस के नेताओं ने भी दिल्ली में धारण प्रदर्शन किया।महंगाई का मुद्दा कांग्रेस ने थाम लिया है क्योंकि इसका असर आम आदमी पर दिख रहा है।

