नारायण चंदेल बने नेता प्रतिपक्ष बीजेपी विधायक दल का फैसला।

बिलासपुर -प्रदेश अध्यक्ष के बाद नेता प्रतिपक्ष भी बीजेपी ने बदल दिया है नारायण चंदेल को बीजेपी ने ता प्रतिपक्ष बनाया है , डेढ़ साल चुनाव को बचा है बीजेपी ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है ,अब जिला स्तर में भी निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी ,कार्यकर्ता पुराने नेता से बेहद नाराज है ,इसलिए सरकार भी गई अगर सुधार जारी नही रहा था तो कार्यकर्ता बीजेपी के साथ खड़ा नही होगा हर जिले में संगठन की स्थिति खराब है पुराने नेता सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी नही देते न खुद करते है ज्यादातर बाहरी लोग बीजेपी में हावी है जिसके कारण भी स्थानीय कार्यकर्ता नाराज है न पद मिला न 15 साल सरकार में काम मिला ,सुधार की दिशा सही है ये इसी तरह जारी रहेगी तो ही बीजेपी को सफलता मिलेगी ,बताया जाता हैंकि नारायण चंदेल अमर अग्रवाल के सहयोग से नेता प्रतिपक्ष बने है ,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए लॉबिंग करते रहे है ,बृजमोहन को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता लेकिन नड्डा तैयार नही हुए पुराने क्रियाकलाप के चलते उनके खिलाफ नड्डा हो गए इसलिए नेता प्रतिपक्ष नही बन पाए ,कुल मिलाकर इस खेल में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल कामयाब रहे और अपने चहेते नारायण चंदेल को अध्यक्ष बनवाने में कामयाब रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा शासन करने का अवसर भाजपा…
Cresta Posts Box by CP