क्षेत्रीय संगठन मंत्री की बैठक में मंच पर बैठने वाले कार्यकर्ता की कुर्सी में नजर आए और भाषण भी सुना,पीड़ा हुई होगी पर ……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा शासन करने का अवसर भाजपा को ही मिला है, भविष्य में भी आप सभी के सहयोग से सत्ता हासिल करने का मौका मिलेगा।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने आज जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, यहॉ छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बहुत अच्छा माहौल है। हमारे वरिष्ठ नेताओं ने यहॉ बहुत अच्छे और सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए है। जामवाल ने कहा कि मैं आप लोगों के लिए सदैव 24 घंटे उपलब्ध रहूॅगा। आप लोग मुझसे बेझिझक होकर अपनी बात फोन से भी कर सकते है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ ंमें जोश उत्साह भरते हुए कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें और आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लाने सक्रिय रहें।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कल लाल किले की प्राचीर से भ्रष्टाचार, परिवारवाद के खिलाफ मुहिम छेड़ने का ऐलान किया है और जनता से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि निचले स्तर से कार्यकर्ताओं को उठाकर उपर लाना है और समाज के सभी वर्गो के साथ उनकी हर गतिविधियों से अपने को जोड़ कर रखना है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी.पुरंदेश्वरी भी इन कार्यो को सफल बनाने में जुटी हुई है।
तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अरूण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अनुषांगिक संगठनों सभी मोर्चो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी मेहनत और पूर्ण निष्ठा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सबके सहयोग से काम करेंगे और भाजपा की सरकार बनाने जी जान से कठोर मेहनत करेंगे तभी हमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने कार्यकर्ताओं को सक्रियता बनाये रखने प्रोत्साहित किया। साय ने सभी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि 24 अगस्त को बेरोजगारी और कांग्रेस के वायदा खिलाफी के विरूद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री निवास का घेराव को सफल बनाने जुट जाने को कहा।
प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी जिलाध्यक्ष रामदेव बैठक में थे प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा धरमलाल कौशिक, संभाग प्रभारी बिलासपुर कृष्ण कुमार राय, सांसद गुहाराम अजगले, गोमती साय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक पुन्नूलाल मोहले, भूपेन्द्र सवन्नी,, सौरभ सिंह, रजनीश सिंह, सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
थाना सरकंडा के वार्ड क्रमांक 54 लिंगियाडीह लक्ष्मी चौक एवं…
Cresta Posts Box by CP