बिलासपुर- प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर आभार जाता साथ ही इस बात का विश्वास दिलाया कि पार्टी ने जो उन पर विस्वास किया है उस विश्वास को कायम रखेंगे ,सत्ता जाने के बाद से ही संगठन में फेरबदल की चर्चा थी और लंबी चर्चा एजेंसीज की रिपोर्ट जनता की आवाज कार्यकर्ताओं का रुख देखकर पार्टी ने साढ़े तीन साल बाद रमन गुट को किनारे कर ओबीसी नके नए चेहरे के रूप में अरुण साव को उतारा है ,संमय के साथ नही चलने के कारण रमन गुट को पार्टी ने किनारे किया है पार्टी ने ये फैसला लेने में साढ़े तीन साल लगाए कार्यकर्ता की नाराजगी को दूर करने के लिए अरुण साव को जिम्मेदारी दी गई है अरुण साव पर अभी किसी गुट का ठप्पा नही ,अरुण साव के अध्यक्ष बनने से सभी गुटबाज़ी खत्म होने की बात की जा रही है ।

