गरीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन, के तहत इस्माइल गंज, मोमिनपुरा, में पौधारोपण

बिलासपुर – गरीब नवाज़ रिलीफ़ फ़ाउंडेशन (GNRF) के तहत इस्माइल गंज, मोमिनपुरा, बिलासपुर में पौधारोप अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर एमटीएम के बच्चों, स्थानीय आमजनों, नाज़िम साहब तथा क्षेत्र के अन्य इस्लामी भाइयों ने मिलकर पौधारोपण किया और आमजनों को पौधों वितरण किया। साथ ही सभी को अपने घरों, मोहल्लों और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में क्षेत्र के पार्षद जनाब इब्राहिम खान अब्दुल जी का सहयोग रहा और हर संभव साथ दिया। उनके सहयोग एवं उत्साहवर्धन से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। GNRF उनकी इस नेक सहयोग भावना के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त करता है।

आइए! हम सभी मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएँ, पर्यावरण को हरा-भरा बनाएँ और GNRF के इस नेक मिशन का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
अंडर-17 टीम ने स्वर्ण एवं अंडर-19 टीम ने कांस्य पदक…
Cresta Posts Box by CP