घर घर तिरंगा अभियान में भाजपाई पिछड़े ,प्रभारी बृजमोहन के बोलने का असर नही ,महापौर रामशरण निकले तिरंगा बाटने जिला कोर्ट में बांटा तिरंगा।

बिलासपुर- हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेता ईमानदारी से काम कर रहे है ।महापौर रामशरण यादव ने हमर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे का सम्मान जनक तरीके से वितरण किया हर अधिवक्ता की मेज पर पहुंच सम्मान से तिरंगा भेंट किया,तिरंगे के सम्मान में सभी अधिवक्ता भी आवे आये और तिरंगा स्वीकार किया ,महापौर ने कहा कि हमर नेता हमर मुखिया भूपेश बघेल के निर्देश है कि हर घर मे हमर तिरंगा लहराना चाहिए ।एखर सेती हमर पार्टी एऊ नगर निगम हमर तिरंगा अभियान ल सफल बनायें में जुटे हे हम सब ल तिरंगा अपना घर मे लगाना है हमर अस्मिता हमर सम्मान तिरंगा ल घर घर पहुंचना हे।

उधर 15 साल सत्ता सुख भोगने वाली भाजपा में तिरंगा लेने के लिए नेता आगे नही आ रहे कुछ विधायक खुद एक भी झंडा नही खरीदे है लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को झंडा लेने के लिए दबाव डाल रहे है , जबकि प्रभारी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी को झंडा लेने के लिए कहा लेकिन अभी जिला संगठन के नेताओ ने झंडा नही लिया है ,शायद इस झंडा खरीदने में कोई कमीशन नही मिल रहा है इसलिए जिल्रे के संगठन के नेता पार्टी और मोदी दोनो के आदेश की धज्जि उड़ा रहे है। जिला कोर्ट में तिरंगा वितरण अभियान में जिला कोर्ट के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बाजपेयी, लक्की यादव, पार्षद राजेश शुक्ला, साई भास्कर, सहित अधिवक्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
राज्यपाल सुश्री उइके को मुख्यमंत्री बघेल ने रक्षाबंधन पर उपहार…
Cresta Posts Box by CP