बिलासपुर। कोयले के बड़े कारोबारी के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा की देश में कोरोना की स्थिती को लेकर कहा कि सत्तर जिले रेड अलर्ट में है। जिसके लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार की मदद से कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। राज्य सरकारों को ये भी निर्देश है कि वो और भी जरुरी कदम है वो उठाए और जो जरुरी मदद है। उसकी जानकारी केंद्र को दे। जिसमें केंद्र सरकार पुरी मदद करेगी केंद्र सरकार राज्यों के साथ इस मामले पर किसी भी प्रकार की भ्ोदभाव नहीं करेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जमकर तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने विकास के लिए भरपूर वित्तिय मदद की है। महगाई के सवाल को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री घीर गए और कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए हालकि उन्होने ये जरुर कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल डीजल में अपने टैक्स कम कर दे तो महगई कम हो जाएगी। लेकिन केंद्रीय कहा कि चूकि ये मामला पूरा विदेश आयात पर निर्भर करता है इस लिए महगाई को कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है। के द्रीय मंत्री महगाई को रोकने को लेकर के कोई समय सीमा नहीं बता पाए। लेकिन उन्होने कहा कि महगाई रुकेगी।महंगाई पर दूसरा सवाल पूछने पर पत्रकारों को दूसरा सवाल पूछने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके लिए केंद्र सरकार द्बारा प्रयास किया जा रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार विकास के लिए कई मदो से राशि दे रहा है। लेकिन राज्य सरकार इसका बराबर उपयोग करने की बजाए भ्रष्टाचार कर रही है। राज्य सरकार केंद्रीय मदो की राशि में भ्रष्टाचार बंद करें। केंद्र सरकार यदि पैसा नहीं दे रही है तो मुख्यमंत्री को नेता प्रतिपक्ष से बात करनी चाहिए और मामले का समाधान निकालना चाहिए।
