मस्तूरी में मंगलवार को मच सकता है बवाल,नाली निर्माण की जगह कचरा डंप करने को लेकर घमासान, थाना एसडीएम को सचिव की कारस्तानी की शिकायत का असर नही,ग्रामीण नाराज।

बिलासपुर- स्थानीय प्रशासन जब छोटी छोटी शिकायत पर ध्यान नही देता है तो विकराल बन जाती है और यही विवाद सिरफुटौव्वल की स्थिति ल देता है ,घटना के बाद पुलिस और प्रशासन शान्ति समिति की बैठक बुलाता है पहले ही शिकायत पर अगर ध्यान दे दे तो विवाद ही न हो,मस्तूरी में नाला निर्माण की जगहपर कचरा फेकने की लगातार शिकायत गांव के लोग थाना में एसडीएम से कर चुके है लेकिन इस मामले में कोई कार्यवाई नही हुई है।संवेदनशील कलेक्टर के आदेश की धज्जि उड़ा रहा एसडीएम कार्यालय जबकि कलेक्टर सौरभ कुमार ने पहले ही दिन सब अधिकारियों को चेताया था कि हर स्तर लोगो की समस्या सुननी है उसका निराकरण करना है कलेक्टर घरघर जा कर समस्या सुनने का फरमान अधिकारियों को दे चुके है लेकिन मस्तूरी में लोग शिकायत करने जा रहे है तो सुनवाई नही हो रही है ,जिसके कारण लोगो मे नाराजगी है मंगलवार को ग्रामीण एसडीएम कार्यालय और थाने बड़ी संख्या में पहुंचने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *