-युवक द्वारा पुरानी रंजिश पर अपने चाची को सब्बल से सिर में वार कर किया हत्या आरोपी गिरफतार ।
जप्त संपत्तिघटना में प्रयुक्त लगभग 4 फीट का सब्बल
बिलासपुर-प्रार्थीया श्रीमती दुर्गा बाई पाटले निवासी करैहापारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मुकेश पाटले उर्फ चिंटू के द्वारा अपने चाची सुरेखा पाटले को सब्बल से मारकर हत्या कर दिया हैं, थाना रतनपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी की गयी लगातार पूछताछ व गहन तलाश कर आरोपी को भरवीडीह के जंगल से धर दबोचा गया जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी मुकेश के द्वारा बताया कि मृतिका सुरेखा पाटले आरोपी को पागल कहकर बुलाती थी इसलिए सब्बल से वार कर हत्या कर दिया । आरोपी को गिरफतार कर लिया गया हैं न्यायालय में पेस किया गया।
गिरफतार आरोपी
- मुकेश पाटले पिता मोहित पाटले उम्र लगभग 24 साल पता करैहापारा थाना रतनपुर
