बिलासपुर- भूमाफियो के साथ लंबे समय से जमीन की हेराफेरी में लिप्त अपने ट्रांसफर के लिए लाखों रुपये देने वाले चर्चित पटवारी कौशल यादव को अनियमितता के चलते नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया लंबे समय से जमीन की हेराफेरी की शिकायत कौशल यादव के लगातार आ रही थी ,मामला जांच में पेंडिंग था ,कलेक्टर तक से भिड़ने वाले कौशल यादव को अंततः एसडीएम भारद्वाज ने सस्पेंड कर दिया ,एसडीएम के आदेश को कलेक्टर ने स्वीकृति दे दी है ,कौशल यादव को मोपका की कई करोड़ की जमीन का फर्जी नामान्तरण के कारण सस्पेंड किया गया है । इससे सरकार को भारी नुकसान हुआ सरकारी जमीन को कौशल यादव ने निजी लोगो के नाम चढ़ा दी इससे सरकार की कई करोड़ की जमीन निजी लोगो के पास चले गई,सूत्रों के मुताबिक अभी मंगला और मोपका के और मामले की भी जांच जारी है इसमे भी कौशल यादव के खिलाफ कार्यवाई होगी ,चुकी नुकसान सरकार को हुआ है इसलिए इस मामले।मेंपटवारी कौशल को राहत मिलने की संभावना कम है।

