सरकंडा पुलिस को बैठे बिठाए मिल गया ज्वेलरी शाप में चोरी का आरोपी,दुकानदार ने सूचना दी पुलिस ने पकड़ लिया।

बिलासपुर-*ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश ** दिनांक 19 -20.06.2022 के दरम्यानी रात में हुई थी वारदात ** ज्वेलरी शॉप से सोने चांदी के आभूषण, मूर्ति, बर्तन एवं पूजा के सामान की हुई थी चोरी ** * * लगातार की जा रही थी अज्ञात आरोपी की पता तलाश मामले में 05 आरोपी गिरफतार, 01 आरोपी है फरार आरोपियो के कब्जे से चोरी गई 90 प्रतिशत मशरूका बरामद आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपीः-1.सादिक उर्फ असद सिद्धीकी पिता हासिम सिद्धीकी उम्र 26 साल साकिन तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर 2. अजीत साहू • पिता टेकराम साहू उम्र 30 साल साकिन बंधवापारा सरकंडा 3. शिवा केवट पिता श्यामलाल केवट उम्र 34 साल साकिन जबडापारा सरकंडा 4. मनोज वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा उम्र 33 साल साकिन पंधी थाना सीपत 5. विनय विश्वकर्मा पिता कमल प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 30 साल साकिन लगरा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.


बिलासपुर- प्रार्थी मनीष सोनी निवासी कतीयापारा द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि को बहतराई स्तिथ ज्वैलरी शॉप में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा छत का शटर काटकर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्र 704/22 धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। तत्काल अज्ञात आरोपियो की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा हरिशचंद्र टाण्डेकर के नेतृत्व में टीम तैयार कर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी में जुट गई दौरान पतासाजी के घटनास्थल जाकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा देखकर पता करने का प्रयास किया गया किंतु सीसीटीवी फुटेज में कोई जानकारी नहीं मिलने पर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु मुखबिर लगाये गये थे जिस पर कुछ ज्वैलरी शॉप वालो एवम लोगो को चोरी के संबंध जानकारी दिया जाकर चोरी की समान नही खरीदने की हिदायत दिया गया था जिसपर एक व्यक्ति बंधवापारा निवासी अजीत साहू द्वारा सीपत चौक स्तिथ दिव्या ज्वैलरी शॉप में चांदी का कुछ सामान बेचने पहुंचा था जो ज्वैलरी शॉप के मालिक द्वारा चांदी समान के बारे पूछताछ करने पर संदेह होने से दिव्या ज्वैलरी शॉप के मालिक द्वारा सरकंडा थाना के आरक्षक अविनाश कश्यप को फोन कर सूचित किया जिस पर सरकंडा पुलिस की टीम ज्वैलरी शॉप में तत्काल पहुंचकर संदेही को थाना लेकर आए जिसे पूछताछ करने पर गुमराह करते रहा किंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि उसका एक दोस्त सादिक उर्फ असद सिद्दीकी के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया एवम चोरी किए सोने चांदी के समान को बरामद कराए तथा उसके साथी असद सिद्दीकी को पकड़ने पर उसके पास रखे समान बरामद कराया एवम कुछ सामान एक अन्य व्यक्ति जबड़ापारा निवासी शिवा केवट के पास देना बताया जिस पर शिवा केवट से समान बरामद कर गिरफ्तार किया गया, कुछ सामान को अपने दोस्त विनय विश्वकर्मा, सुनील के पास खपाने के लिए देना बताए जिससे विनय विश्वकर्मा के मिलने पर बताया कि कुछ सामान ग्राम लगरा निवासी मनोज वर्मा के पास देना बताए जिसे समान जप्त कर गिरफ्तार किया गया मामले में एक आरोपी सुनील यादव फरार है जिसकी तलाश की जा रही है गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरकंडा हरीश तांडेकर, सऊनि रमेश ध्रुव, आर. प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप, सोनू पॉल,

अशफाक अली, तदबीर, गोवर्धन शर्मा, सत्येंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- राहुल को ग्रीन कॉरिडोर से बिलासपुर लाने के बाद…
Cresta Posts Box by CP