बिलासपुर- राहुल साहू को सुरक्षित निकालने पर शासन प्रशासन की केंद्र सरकार भी सराहना कर रहा है ।जांजगीर पुलिस प्रशासन ने एक सप्ताह जोर लगाकर राहुल को बचा लिया ,मूक बधिर इस बच्चे को बचाने में प्रशासन ने हर स्तर पर प्रयास किया ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अपोलो में इलाज भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।राहुल का हाल जानने आई जी डाँगी अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे डॉक्टरों से जानकारी ली राहुल की स्थिति अभी सामान्य है ,चुकी सीएम बघेल स्वय राहुल के बचाव कार्य पर नजर रखे थे और अपोलो लाते ही सीएम दिल्ली से राहुल को देखने पहुंचे थे। आई जी डाँगी राहुल को पहले उसके बचाव ऑपरेशन के दौरान नजर रख रहे थे अपोलो में भी लगातार नजर रख रहे है अभी सपत्नीक आई जी डाँगी ने राहुल का हालचाल जाना और परिजनों से भी चर्चा की।

