बिलासपुर – कांग्रेस सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला भाजपा नेता को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है पार्टी के ही लोग चर्चा कर रहे है कि ये नेता ऐसे ही जबरिया सुर्खी बटोर कर अपने नेता के सामने नंबर बढ़ाने के फिराक में रहता है ,साल भर भाजपा के होने वाले कार्यक्रम से दूर रहने वाले ऐसे भाजपा के नेता नेताओ की परिक्रमा से काम चला रहे है ,कांग्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने इस परिक्रमा धारी नेता को अंदर कर दिया ,वैसे भी राजनीति में भी मर्यादा होनी चाहिए भाषा का प्रयोग सोच समझ कर करना चाहिए ।किसी भी नेता के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी नही होना चाहिए ,कोर्ट का दरवाजा खुला है किसी ने कोई अपराध किया है तो कोर्ट में मामला दर्ज कराना चाहिए।खैर पुलिस ने सबक सिखा दिया है , परिक्रमा वाले नेताओ के कारण ही पार्टी में असंतोष पैदा होता है कंही नही ऐसे नेताओं के कारण पार्टी की छवि भी खराब होती है कार्यकर्ता तो बहुत कुछ कह रहे सब कुछ नही लिख सकते हमारी भी मर्यादा है।

