बिलासपुर- योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में योग किया और लोगो बधाई देते हुए कहा कि कोरोना काल मे योग के महत्व को बता दिया योग करे और स्वास्थ जीवन के साथ मानसिक ,शारिरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करे जीवन योग का अपना महत्व है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भूपेंद्र सावनी ने भी बिल्हा विधानसभा में योग किया और निरोगी रहने का संदेश दिया ,प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भी रायपुर के निवास योग किया,पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने मदकू में योग किया सहकारिता बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बहतराई स्टेडियम में योग किया संसदीय सचिव सचिव रश्मि सिंह के आतिथ्य में बहतराई स्टेडियम में योग किया गया आई जी रतनलाल डाँगी ,कलेक्टर साराँश मित्तर समेत अधिकारी कर्मचारी ने भी योग किया।


