बिलासपुर- जांजगीर में बोर में राहुल के गिरने के बाद शासन सजग हो गया है आई जी डाँगी ने रेंज के सभी एसपीस को अपने अपने क्षेत्र खुले बोर को बंद कराने के निर्देश दिए है आई जी डाँगी ने स्वयं इस मामले में संवेदशीलता दिखाते हुए अपील भी जारी किया है साथ ही चेतावनी दी है कि जिसके द्वारा बोर के गढ्ढे को खुला छोड़ा जाएगा उस पर और बोर करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी साथ ही आई जी ने अपना मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया था और लोगो से ऐसे की बोर के गढ्ढे की जानकारी देने पर उसको तुरत बंद करवाने का भरोसा दिलाया था ,कई जिले से आई जी डाँगी के वाट्सएप ओर तश्वीर शेयर की कोरबा ,जांजगीर ,तखतपुर सहित कई जगह से लोगो ने खुलेबोर की शिकायत की आईजी ने तुरत उसको बंद करवाया ,आईजी खुले बोर वाले गढ्ढे की जानकारी देने वालो गढ्ढा बंद होने और जानकारी भी दी लोगो ने भी धन्यवाद दिया तखतपुर में तो पुलिस कर्मियों ने ही बोर के गढ्ढो को भर कर लोगो को बड़ी राहत दी साथ ही जनहित का अच्छा काम भी किया है। इस पूरे मामले में सबसे खास बात ये की आई जी डाँगी ने आम आदमी से सीधे संवाद स्थापित किया उनको राहत दिलाई ,आई जी चाहते तो इसे प्रशासन का काम बता कर छुटकारा आया सकते थे लेकिन उन्होंने पुलिस के माध्यम से जनहित के काम को किया और लोगो नेउनको धन्यवाद दिया ,ऐसे मामले में जब कोई बड़ा अधिकारी जनता को सीधे राहत देता है तो इसका सीधा लाभ शासनको जाता है क्योंकि तंत्र अगर अच्छा काम करता है तो शासन की ही तारीफ होती है। काम भले ही छोटा लग रहा हो लेकिन लोगो को राहत बड़ी मिली है।

