बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस को झूलेलाल मंगलम, थोक फल-सब्जी मंडी रोड, तिफरा, बिलासपुर में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।
प्रशिक्षण वर्ग के द्वादश सत्र को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पिछले छः वर्षो में अंत्योदयी पहल विषय पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी पंच निष्ठाओं में से एक सामाजिक आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण जिससे शोषणमुक्त-समतायुक्त समाज की स्थापना हो से उसके लिए कृतसंकल्पित है। भाजपा अंत्योदय की संकल्पना में विश्वास करती है। पं.दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि हमारी भावना और सिद्धांत है कि मैले कुचैले, अनपढ़, सीधे-सादे लोग हमारे नारायण है। हमें इनकी पूजा करनी है। यह हमारा सामाजिक एवं मानव धर्म है, नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पिछड़ों, दलितों, वंचितों एवं शोषितों के विकास और उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण पहल की है।
त्रयोदस सत्र प्रदेश की राजनैतिक परिदृश्य-भाजपा की भूमिका विषय पर सांसद अरूण साव ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का इतिहास प्राचीनतम एवं महान है, जहॉ प्रागैतिहासिक काल के दुनिया के सबसे पुराने चित्र मौजूद है। 2003 में छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रथम निर्वाचित सरकार डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा की बनी। 15 साल तक भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास के नये आयाम रचे जिसके कार्यो को पूरे विश्व में चर्चा रही। इस प्रकार छत्तीसगढ़ निर्माण से लेकर प्रदेश के विकास तक सभी स्थानों पर भाजपा ने अपनी भूमिका अपना सर्वश्रेष्ठ देकर निर्वहन किया। छत्तीसगढ़ राज्य की राजनैतिक इतिहास में कांग्रेस ने प्रदेश का शोषण किया, लेकिन भाजपा ने प्रदेश में एक स्थिर सरकार दिया। आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ने योगदान को जन-जन तक पहुॅचाना और छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार की असफलता के विरूद्ध प्रभावी जनसंघर्ष ही हमारी भूमिका है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने एकादश सत्र को व्यक्तित्व विकास विषय पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश का सर्वांगीण विकास है। यह विकास तभी संभव होगा जब इसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि भाव से जीवन जीने वाले हजारों लाखों कार्यकर्ता समूचे देश में खड़े हो, आज जो भाजपा के कार्य का विशाल स्वरूप हमें दिखाई देता है वो इसी का कारण है कि उदात्त लक्ष्य की पूर्ति हेतु अपने जीवन को एक दिशा देकर समर्पित भाव से सार्थक जीवन जीने की प्रयास एवं लोक संपर्क लोक सेवा लोक जागरण के माध्यम से अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के अथक और अविरल प्रयास संपूर्ण देशभर में भाजपा के कार्य के विविध आयामों के माध्यम से हम कर रहे है।
भाजपा प्रांतीय सहप्रभारी प्रशिक्षण विभाग अवधेश जैन ने अष्टम सत्र में आज के भारत की मुख्य विचारधारा हमारी विचारधारा है
सप्तम सत्र में प्रशिक्षण विभाग के प्रांतीय सदस्य अनिल केशरवानी ने भारत वैश्विक परिदृश्य विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि हाल के वर्षो में दुनिया के साथ भारत का जुड़ाव मूलतः इसके आर्थिक विकास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असाधारण राजनीतिक नेतृत्व के कारण संभव है
दशम् सत्र को भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य विषय पर कहा कि भारत को स्वतंत्रता मिली तो यहॉ रक्षा उत्पादन एवं रक्षा क्षेत्र के विकास के लिए अपार संभावनाएं, क्षमता एवं परिवेश उपलब्ध था लेकिन दशकों तक कोई गंभीर प्रयास नही हुए। अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तब देश ने रेक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए। पोखरण परीक्षण-2 के बाद देश परमाणु शक्ति संपन्न बना। नरेन्द्र मोदी ने साल 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही रक्षा को अत्यधिक प्राथमिकता दी है। एक समग्र दृष्टिकोण अपनाकर सुरक्षा बलों की विभिन्न आवश्यकता पर ध्यान देते हुए आधुनिकरण एवं सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर पर बल दिया।
द्वितीय दिवस प्रशिक्षण वर्ग के सत्र् की अध्यक्षता महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, मर्चेंट एसोशिएशन व्यापार विहार के अध्यक्ष विनोद मेघानी, सचिव मॉ महामाया ट्रस्ट रतनपुर सुनील सोंथालिया, समाजसेवी बिलासपुर सुधीरा खण्डेलवाल, चिकित्सक बिलासपुर डॉ.राजीव रत्न तिवारी, पूर्व महापौर किशोर राय, अध्यक्ष अग्रवाल सभा बिलासपुर किशन बुधिया ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से , बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, अमरजीत सिंह दुआ, सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

