बिलासपुर-ईडी की कार्यवाई पर सीएम बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है कांग्रेस के चिन्तन शिविर में शामिल होने और राहुल साहू को देखने आये भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार ईडी की कार्यवाई कोलेकर ताबड़तोड़ हमला बोला है सीएम ने कहा कि दिल्ली का माहौल ऐसा है कि सफेद कपड़ा पहनने वालो को पुलिस पकड़ा रही है पुलिस एआईसीसी के ऑफिस किसी को जाने नही दे रही प्रतीक कामकाज नही होने दिया जा रहा है ,दुर्व्यवहार किया जा रहा है मैं अपने पीएसओ के साथ गया था मुझसे दुर्व्यवहार किया गया धारा 144 के नाम पर परेशान किया जा रहा है जिस मामले को कोर्ट ने निर्वाचन आयोग ने खारिज कर दिया ईडी फिर से रीओपन करके क्या ईडी कोर्ट से बड़ी हो गई है ,भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि बीजेपी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से डर रही है ईडी की ईडी की कार्यवाई ईडी और सत्ता के लोग लीक कर रहे है गलत जानकारी दे रहे जिसपर बीजेपी के प्रवक्ता आरोप लगा रहे है भूपेश बघेल ने मांग कि ईडी के दफ्तर में मीडिया के कैमरे लगा दे ताकी पूरा देश सच्चाई जान ले जनता जनार्दन तय कर लेगी क्या गलत सही। सीएम बघेल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड एक नान प्रॉफिटेबल संस्था है । इसमे किसी तरह की कोई गड़बड़ी नही हुई आजादी की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी अंग्रेजों से लड़ी है इनसे भी लड़ेगी ,राहुल गांधी से मोदी सरकार डर रही है इसलिए परेशान कर रही है किसानों और बेरोजगार के वादे पूरे नही कर पा रही है राहुल गांधी सरकार की हर नाकामी को सबसे पहले उजागर करते है इसलिए जनता को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर भरोसा है। इसके खिलाफ कल राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे और परसो हर जिले में धरना प्रदर्शन करेंगे। परसा कोल ब्लॉक को लेकर सीएम ने कहा कि कई कार्य राष्ट्र हित के लिए करना पड़ता है। राहुल साहू के सकुशल निकलने पर रक्षा टीम को बधाई देने के साथ सीएम ने कहा कि उनका सम्मान किया जाएगा,और राहुल का खर्च सरकार उठाएगी , साथ ही बोर का गड्ढा खाली छोड़ने वालो से सीएम ने अपील की है कि ऐसे न छोड़े ताकि राहुल जैसी घटना और न हो।

