कांग्रेस का नव संकल्प शिविर मोहन मरकाम प्रभारी मंत्री जय सिंह होंगे शामिल।

बिलासपुर-ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा नव संकल्प शिविर कार्यशाला का आयोजन 15 जून को लखीराम ऑडिटोरियम में सुबह 10.00 बजे से प्रारम्भ होगी , शिविर में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ,प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल , शहर प्रभारी अरुण सिंघानिया ,ग्रामीण प्रभारी चुन्नी लाल साहू ,प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय सचिव , विधायक ,अपैक्स बैंक के अध्यक्ष, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष, महापौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष ,पूर्व विधायक,पूर्व सांसद, विधायक प्रत्याशी, शहर कार्यकारिणी, ग्रामीण कार्यकारिणी,ज़िला पंचायत सदस्य ,जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण,ज़ोन अध्यक्षगण,युवा कांग्रेस,सेवादल,महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गण, नगर निगम के एमआईसी सदस्य,एनएसयूआई के अध्यक्ष, आईटी सेल के अध्यक्ष ,सहित सभी मोर्चासंगठन,प्रकोष्ठ,विभाग के अध्यक्षगण शामिल होंगे । शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि उदयपुर नव संकल्प शिविर और रायपुर नव संकल्प शिविर की घोषणानुसार ज़िला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा 15 जून सुबह 10.00 बजे लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित है , नव संकल्प शिविर में 7 उप समिति बनाई गई है ,जिसमे विषय चयनित किया गया है , जिसमे वक्ता अपना विचार रखेंगे,कार्यक्रम के पहले सभी विधानसभा से आमंत्रित सदस्यो का पंजीयन होगा ,पश्चात सेवादल द्वारा झंडा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा ,अतिथियों का स्वागत और दिप प्रज्ज्वल के पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-नटराज होटल के मालिक दिग्विजय सिंह के द्वारा जमीन में…
Cresta Posts Box by CP