बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में है लेकिन उनकी संवेदना राहुल के साथ है खुद मुख्यमंत्री अपने व्यस्ततम दिल्ली दौरे के बीच राहुल के सकुशल निकलेने पर नजर बनाए हुए है ,राहुल तक पहुंचने में रक्षा टीम को कुछ देर और लगाना है चार दिन से तपती धूप में राहुल को बचाने पूरा जिला प्रशासन लगा हुआ हैंलोगों कि दुआएँ लगी हुई है ,खुद सीएम बघेल राहुल के जज्बे को सलाम करने के साथ ईश्वर से राहुल के सकुशल निकलने की प्रार्थना कर रहे है जिस तरह से राहुल को बचाने का प्रयास जिला प्रशासन ने किया किया है वह सराहनीय है लागतार रक्षा टीम राहुल का हौसला बढ़ा कर रखे हुए है ।

