बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल के रेस्क्यू के बाद अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश कलेक्टर जितेंद्र शुक्लाऔर एस.पी. विजय अग्रवाल को दिए हैं।
रेस्कयू स्थल पर मेडिकल स्टाफ पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड पर है। ऑक्सीजन, मास्क के साथ स्ट्रेचर की है व्यवस्था।
एम्बुलेंस भी तैयार है।
मेडिकल स्टाफ की कोशिश होगी जब राहुल को बाहर निकाला जाएगा तो स्वास्थ्य जांच करते हुए एम्बुलेंस में ही सम्पूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए अपोलो अस्पताल बिलासपुर तक सुरक्षित पहुचाया जाए। 70 घंटे से बोर पाइप में राहुल के निकलने की उम्मीद है सीएम बघेल दिल्ली में रहते हुए भी राहुल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ,सीएम के निर्देश पर राहुल के ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया है।

