बिलासपुर- पांच साल पहले को दुर्गा साहू ग्राम रंहगी से बैंक जा रही हूं कहकर निकली थी काफी समय बाद भी वापस घर नही आयी तो उसके पिता बंशीलाल थाना चकरभाठा आकर लड़की के गुमने की रिपोर्ट लिखवाया था। पतासाजी के दौरान लड़की का जांजगीर निवासी अपने प्रेमी ग्रंथ सहेष नामक लड़का से बरगढ़ उड़ीसा जाकर मंदिर में विवाह करना और बरगढ़ उड़ीसा में ही अपने पति के साथ रहकर रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करने की जानकारी मिली। तब चकरभाठा पुलिस द्वारा उड़ीसा जाकर पता किया गया और दुर्गा साहू को दस्तयाब किया गया है।
दोनो की एक संतान भी है, आज भी वह अपने पति के साथ हंसी खुशी से जीवन जीना बताई।
उपरोक्त कार्यवही में चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आर. कमल कौशिक, आर. सतीश यादव शामिल थे।
गुम इंसान क्रमांक 26/ 21 बबीता गोड उम्र 28 वर्ष निवासी अचानकपुर हाल मुकाम शंकरपारा कोसमंदा थाना भाटापारा जिला बलोदा बाजार
दस्तयाब
सितंबर 2021 में अपने पति नवल और डेढ़ साल के बच्चा को छोड़कर अपने प्रेमी कार्तिक वर्मा के साथ अलीगढ़ उत्तर प्रदेश चली गई थी। 5 मार्च तक वहां पर रहकर फरवरी 2022 में वापस आई और सिंगारपुर मौली माता मंदिर में दोनों विवाह कर लिए । अभी कार्तिक वर्मा के साथ रहती है और उसी के साथ भविष्य में रहना बताई ।

