बिलासपुर- बिलासपुर से भोपाल हवाई सेवा की शुरुवात मुख्यमंत्री भुपेश बघेल न कांकेर से वर्चुअल की मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि जगदलपुर से भी हवाई सेवा शुरू हो गई है दाक्षिण की ओर उड़ान सेवा है सेना के लिए अभी विमान सेवा शुरू हुई है उम्मीद है जल्द ही आम लोगो के लिये ये सेवा शुरू होगी,बिलासपुर के हवाई सेवा के विस्तार के लिए सरकार का प्रयास जारी है इसके लिए जरूरी शुल्क भारतीय विमानन विभाग को दे दे दिया गया है हवाई से सेवा के लगातार विस्तार से लोगो के साथ व्यपारियों को भी फायदा हो रहा है ,महापौर रामशरण यादव ने हवाई सेवा के लिए बधाई देते हुए कहा की जब तक बड़े शहरों से हवाई सेवा नही जुड़ जाती तबतक इस का कोई औचित्य नही है इसके रनवे को बढ़ाने के जमीन की आवश्यकता है क्योंकि यंहा से इलाज के लिए और शिक्षा के लिए आने जाने वालों परेशानी होती इसलिए मुख्यमंत्री से निवेदन है कि सेना से जमीन लेकर बिलासपुर एयरपोर्ट को दिलाये ताकि इसका विस्तार हो सके, शहर विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हवाई सेवा के लिए हमेशा बड़ा प्रेस किया है मेरी मुख्यमंत्री से हमेशा बात होती है बिलासपुर एयरपोर्ट की सुविधा बढ़ेगी इसके लिए सभी को लेकर इस विषय पर प्रयास करना चाहिए। सांसद अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा है कि हवाई चप्पल वाला भी हवाई यात्रा कर सके और इसलिए इस दिशा काम हों रहा है अरुण साव ने कहा कि उनका प्रयास बिलासपुर एयरपोर्ट को बेहतर बनाने की दिशा में हमेशा से रह है और आगे भी ये प्रयास जारी रहेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उड्डयन मंत्री को सबको बधाई देना चाहिए उनके प्रयास के बिना उड़ान नही हो सकती थी ,साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने के ये एयरपोर्ट केंद्र सरकार को दे देना चाहिए अगर केंद्र सरकार नही इसका विस्तार कर पाएगी तो उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा ,संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर सबको इस बिलासपुर की माटी के लिए काम करना चाहिए क्योंकि सबको इसी माटी में मिल जाना है प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि जमीन को लेकर सरकार की तरफ से कोई देरी नही है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले भी 28 करोड़ की राशि जारी की है आगे जैसे ही जमीन का आबंटन होगा उसके विस्तार के लिए हमारे मुख्यमंत्री की मंशा साफ है और उम्मीद है हमारा प्रयास जल्द सार्थक होगा। कलेक्टर साराँश मित्तर ने ने कहा लोगो शुभकामना देते हुए कहा कि बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू करने का श्रेय मुख्यमंत्री को है ये दूसरी बार है जब हवाई सेवा का विस्तार हुआ है ये जिल्रे के लोगो के लिए एक बड़ी सौगात सरकार ने दी है आगे भी इसके विस्तार का काम जारी रहेगा कार्यक्रम में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, अभय नारायण राय,जिला अध्यक्ष विजय पांडे ,विजय केशरवानी, सुदीप श्रीवास्तव, समीर अहमद, नरेंद्र बोलर, ऋषि पांडे सहित कांग्रेस नेता मौजूद थे, एसपी पारूल माथुर और कमिश्नर संजय अलंग वर्चुअल उपस्थित रहे।

