0 वार्ड क्रमांक 24 में होंगे सभी विकास कार्य
बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 24 प्रियदर्शनी नगर में शनिवार को महापौर रामशरण यादव ने 75 लाख 16 रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें डीएमएफ मद से 10.76 लाख की लागत से प्रियदर्शनी नगर में उद्वान विकास, रोहणी विहार में 13.47 लाख से उद्वान विकास कार्य किया जाएगा। इसी तरह रेलवे लाइन से भारतीय नगर चौक तक दोनों ओर नाली निर्माण में 42.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं भारतीय नगर की गली नंबर एल—2 में नाली निर्माण के लिए 8 लाख 58 हजार रुपये खर्च होंगे। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि नाली निर्माण होने से बरसाम के मौसम में निकासी की समस्या नहीं रहेगी। वहीं उद्वान के विकास होने से आसपास के लोगों को राहत मिलेगी। इसके लगभग चार करोड़ की लागत से बन रहे भारती नगर तालाब का भी महापौर ने निरक्षण किया तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ इलाके का पानी का लेब्रल भी बढ़ेगा लोगो को के मनोरंजन और सैर के लिए भी एक बेहतर व्यवस्था शहर में होगी।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति शेख नजीरूद्दीन, प्रभारी सदस्य जनकार्य अजय यादव, पार्षद श्रीसांईं भास्कर, शाहीद भाई, ध्रुव कोरी, विनय शर्मा समेत वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

