रेड कारपेट पर चल कर मंच पर आए बीजेपी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ,शब्दों से खेल गए, सीधे कार्यकर्ताओं को राहत पहुंचाने नही की कोई बात,बल्कि डी पुरंदेश्वरी ने कहा कार्यकर्ता भाग्य है।

बिलासपुर- भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रदेश कार्यसिमिति के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हम जब संवेदनशीलता, समर्पण, सेवाभाव और सामूहिकता से सूत्र पर कार्य करेंगे तो हमें कोई परास्त नही कर सकता है। समाज जीवन में संगठन का मूल मंत्र होता है तभी हमारा अस्तित्व भी बना होता है। उन्होंने कहा कि जब संवेदनशीलता से कार्य करते है तो समाज का जुड़ाव हमारे साथ होता है। समर्पण भाव से हम वैचारिक शक्ति की ओर होते हैं। समभाव से संगठन की मजबूती के लिये कार्य करते हैं। सेवाभाव से मानव कल्याण के लिये जुट जाते है। सामूहिकता के स्वभावों में होने से संगठन को और अधिक वैचारिक आधार मिलता है। उन्होंने कहा कि हम सब में परिवार का भाव है परिवारवाद नही है। परिवारवाद लोकतंत्र के लिये घातक है। इसलिये हमें परिवार में एक भाव से कार्य करके संगठन और मजबूत बनना होगा।
उन्होंने कहा कि संगठन से मिले दायित्वों से आपका उत्तरदायित्व और बढ़ जाता है। इसलिये संगठन के ईमानदारी से अपने उत्तरदायित्वों को और अधिक दृढ़ता से निभाने की जरूरत है।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का भाग्य हमेशा कार्यकर्ता ही तय करते हैं। जिस मनोयोग और पराक्रम से कार्यकर्ता जुटते है हम हमेशा सफलता की ओर होते हैं। उन्होंने कहा कि हालत कैसे भी हो हमने विजय के लक्ष्यों के लिये काम किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे। इस समय कोरोना कालखंड़ में जो परिस्थितियां पूरे विश्व, समाज और देश में रही है। हमारे एक-एक कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ कार्य किया है। राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरन्देश्वरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति ही है हमको शक्ति केन्द्रों को मजबूत करना है।
उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आक्षेप करते हुए कहा कि वे समय से पहले सत्र अवसान कर विपक्ष के द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों से भाग खड़ी होती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल व भुपेन्द्र सवन्नी ने किया।प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रमुख रूप से नंदकुमार साय, गौरीशंकर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, ननकी राम कंवर, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, रंजना साहू, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सुनील सोनी, संतोष पाण्डेय, गोमती साय, विजय बघेल, अरूण साव, सौरभ सिंह, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, सांसद, विधायक मौजूद थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- उषा देवी भंडारी विनीत कप 2021 फाइनल मुकाबला चैंपियन…
Cresta Posts Box by CP