तिलक नगर का भागीरथी सोनी एमपी के चोर योगेश यादव से शहर में कराता था चोरी,दर्जनों चोरी में 25 लाख से ज्यादा के जेवर बरामद, बिलासपुर पुलिस की सक्रियता।

बिलासपुर -कोतवाली इलाके में कई सोनार चोरी का माल की खपाते है खपर गंज रॉड पर कुछ जेव्लर्स यही धंधा करते है पुलिस को भी पता है इसलिए ऐसे दुकानदार सुरक्षित है सोना गलाई करने वाले कोलकाता के है इसमे कुछ स्थानीय तो करोड़पति बन गए कुछ बांग्लादेशी भी, बड़े दुकानदार भीं है लेकिन पुलिस के प्यार में सब चलता है फायरमैन के नाम से मशहूर शातिर चोर बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में आया।
 01 दर्जन से अधिक चोरी नकबजनी की घटनाओं को दिया था अंजाम।
 एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा सिरगिट्टी पुलिस बिलासपुर की बडी कार्यवाही।
 जिले के कुल 13 चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता।
 आरोपियों से 25 लाख से अधिक का सोने चंादी के आभूषण बरामद।

 चोरी के गहनों का खरीदार सोनार एवं गलाकर खपाने वाला गलाईवाला भी गिरफ्तार।

नाम आरोपी:-

  1. योगेश यादव उर्फ योगेश मसीह पिता नेल्शन मसीह उम्र 46 साल निवासी कटनी करेनी मध्यप्रदेश अस्थाई पता परसदा आवास पारा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0
  2. जेस्मीन मसीह पति योगेश मसीह उम्र 42 साल निवासी परसदा आवासपारा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0
  3. भागीरथी सोनी पिता कार्तिकराम सोनी उम्र 62 साल निवासी तिलकनगर चांटापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0 (सोनार)

04. शेख आलम पिता शेख आईनल उम्र 42 वर्ष निवासी गोडपारा थाना सिटी कोतवाली (गलाईकर्ता)

जप्त मशरूका:-

कुल सोना 40 तोला करीबन, चांदी 02 किलोग्राम व नगदी रकम 250000/- रू जप्त आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त गैस कटर मिनी सिलिंडर नोजल सहित, दो नग लाईटर, एक लोहे का सब्बल, ग्लब्स, मंकी कैप जप्त, 03 नग साडी।

पुलिस कप्तान के निर्देश पर एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट एवं सिरगिटटी थाना प्रभारी द्वारा दिनांक 08.05.2022 के मध्य रात्रि में तिफरा यदुनंदन नगर, इंडस्ट्रियल एरिया में पैदल कांम्बिग गस्त किया गया एवं पुलिस टीम को सिविल को सेक्टर-डी सिरगिटटी क्षेत्र में एक व्यक्ति सिर में मंकी टोपी पहन कर हाथ में लोहे का राड पकडकर एवं एक पर्स लटका कर पैदल चलते आ रहा था जिस पर पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर संदेही को कब्जा में लेकर थाना सिरगिटटी लाया गया जिससे बारिकी से पुछताछ करने पर अपना नाम योगेश यादव उर्फ योगेश मसीह पिता नेल्शन मसीह उम्र 46 साल निवासी कटनी करेनी मध्यप्रदेश अस्थाई पता परसदा आवास पारा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0 का रहने वाला बताया और वर्ष 2018 से लगातार शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में चोरी करना कबूल किया और चोरी किये गहने को अपने पत्नी जेस्मिन मसीह को देना बताया जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी के पत्नी जेस्मिन को भी अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर खुलासा हुआ कि वह चोरी किये गये सोने चांदी के गहने जो उसका पति योगेश मसीह देता था उसी के कहने पर तिलक नगर निवासी भागीरथी सोनी को उक्त चोरी के गहने को बेचती थी और पैसा लेकर आ जाती थी आरोपी एवं उसके पत्नी से पुछताछ बाद प्रकरण में चोरी का सोने चंादी के गहने खरीदने वाले भागीरथी सोनी को भी अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर सोनार भागीरथी आरोपी से चोरी के गहने को खरीदना स्वीकार किया और बताया कि उक्त चोरी शुदा कुछ सोने चांदी के गहने को गोडपारा गलाईकर्ता शेख आलम को देता था और गहने के बदले गलाईकर्ता उक्त सोने को गला कर गहने भागीरथी सोनी को देता था एवं कुछ सोने को अपने पास रखता था। सभी आरोपीगणों से पुछताछ उपरांत मेमोरण्डम कथन के आधार पर सभी आरोपी से कुल 40 तोला सोना करीबन एवं 02 किलोग्राम चांदी नगदी रकम 250000 रू. सहित चोरी में प्रयुक्त लोहे का राड, मिनी गैस कटर सिलिंडर नोजल सहित, आरोपी के द्वारा चोरी के समय धारण किये मंकी कैप, ग्लब्स को पुलिस द्वारा विधिवत् जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त प्रकरण में थाना सिरगिटटी के 08 प्रकरण अपराध क्रमांक 360/2021, 10/2022, 29/2022, 45/2022, 51/2022, 112/2022, 207/2022, 279/2022 थाना सकरी के 01 प्रकरण अपराध क्रमांक 105/2022 एवं थाना सरकण्डा के 04 प्रकरण अपराध क्रमांक 854/2021, 1292/2021, 1632/2021, 1635/2021 का खुलासा हुआ है। सभी 13 प्रकरणों मे सोने का मंगलसूत्र 03 नग, सोने का झुमका 07 जोडी, सोने की अंगूठी 14 नग, सोने की हार 08 नग, सोने का लाकेट 04 नग, सोने का चैन 04 नग, सोने का इयर रिंग 12 नग, सोने के फुल्ली 08 नग, सोने का ट्राप्स 06 नग, सोने का कंगन 04 नग, चंादी का पायल 18 जोडी, चंादी का सिक्का 12 नग, चांदी का चूडा 03 नग, चंादी का करधन 05 नग, चंादी का लच्छा 02 नग, चंादी का बिछिया 04 जोडी, चाबी का छल्ला 01 नग एवं साडी 03 नग जप्त किया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी सरकण्डा परिवेश तिवारी, थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, मोपका चैकी प्रभारी मनोज पटेल, एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के सउनि जीवन साहू, प्र.आर देवमुन पुहुप आर बलबीर सिंह, अतुल सिंह, सत्या पाटले, गोविंद शर्मा व थाना सिरगिट्टी के आरक्षक बोधु कुम्हार, शशि जायसवाल, अफाक खान, कमलेश शर्मा, अशोक कोर्राम, जितेन्द्र जाघव, संजय यादव, सुरेन्द्र पटेल एवं समस्त थाना सिरगिटटी की अहम भुमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो सीट खाली होने…
Cresta Posts Box by CP