बिलासपुर- छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो सीट खाली होने वाली है इसके लिए कांग्रेस आलाकमान ने सीएम बघेल को फ्रीहैंड कर दिया है अपनी योजनाओं के दम कांग्रेस पार्टी का सिरमौर बने सीएम बघेल को उनकी कार्यशैली के कारण कांग्रेस आलाकमान ने चुनावी बेला में राज्यसभा के लिए फ्री हैंड कर दिया ,दिल्ली की बैठक में भी इसकी चर्चा होने की खबर है ,जन्य से भेंट मुलाकात के कार्यक्रम के बीच बघेल दिल्ली उड़े और शाम को वापस छत्तीसगढ़ वापस आ गए और फिर से सरगुजा का बचा हुआ दौरा करेंगे । राजयसभा के लिए इस लंबी लाइन है सीएम बघेल ने अपने चहेतों को अब तक बहुत कुछ दे दिया है लेकिन अभी कुछ बचे है जिनका प्रमोशन हो सकता इसके अलावा बघेल सामाजिक रूप से चुनावी नजरिया से देख रहे है है कौन सा तीर चलाऊ तो सब सध जाए ,वैसे सभी समाज को साध लिया है लेकिन एकाध समाज अभी बचा जंहा तीर चलाना जरूरी है इस समाज के नेता ने आवेदन भी दिया सीएम ने मुश्करते हुए आलाकमान का हवाला देते हुए आवेदन ले लिया है , बड़ी बात ये है कि राज्यसभा की मलाई किसके हिस्से जाएगी इसका फैसला सीएम बघेल शायद तय कर चुके है उनके आसपास भी बहुत सारे लोग है कुछ दूर से साहब पर निशाना साध रहे है ,राज्यसभा का बंटवारा राजनीतिक समीकरण भी तय करेगा इस मामले में बीजेपी केवल मुह ताकेगी क्योंकि उसके पास करने को कुछ नही है इसलिए मजबूती है लेकिम नियुक्ति के हिसाब राजनीतिक रोटी सेकने की कोशिश जरूर करेगी। राज्यसभा के लिए विश्वसनीय होना जरूरी है , वैसे दो आदमी राज्यसभा के लिए तय हो गए है ।अगर कोई और समीकरण नही फंसा तो बदलना मुश्किल है ,आलाकमान भूपेश ओर भरोसा कर रहा है राहुल गांधी सोनिया गांधी देश भर छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का खुद मिसाल दे रहे है। वैसे राज्यसभा की कुर्सी किसी सरल नेता को मिलने वाली है एक धड़ा अभी भी भूपेश के लिए सुरंग खोदने में लगा है इसमे के बड़ी फौज लगी है सब परदे के पीछे से कूटनीति का खेल खेल रहे है , किसी तरह से भूपेश के खिलाफ माहौल खड़ा करने की कोशिश सतत जारी है इसमे साम ,दाम ,दंड ,भेद सब उपयोग हो रहा है, सरकार को सूचना तंत्र और ठीक करना पड़ेगा,विरोधी लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रहे है और इसमे वो बहुत हद तक कामयाब भी हुए है। इस सब के बीच भूपेश जनता के बीच जा रहे है और इसको जारी रखना होगा तभी मजबूत भी रहेंगे।

