किसान मेले के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री बघेल।

बिलासपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेले के समापन कार्यक्रम में 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 3 बजे शामिल होंगे। मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 2.30 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे साइंस कालेज सरकंडा के हेलीपेड पहुंचेंगे। वे 3 बजे से 4.15 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 4.20 बजे साइंस कालेज हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। किसान मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,, सांसद अरूण साव, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेश पाण्डेय, विधायक रजनीश सिंह, विधायक श्रीमती रेणु जोगी, , जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दर दास, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के 76 वें…
Cresta Posts Box by CP