बिलासपुर- सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुभाष परते ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को उनके निवास पर जन्मदिन शुभकामना दी हरियाली बचने के संदेश के साथ सुभाष परते ने पौधा और समाज के प्रतीक पीले गमछा देकर उनके उन्नति की कामना की इस मौके पर राज्यपाल ने सुभाष परते से समाज को लेकर चर्चा की ,समाज के लोगो को सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया , राज्यपाल ने भी रामनवमी की शुभकामना दी , सर्व आदिवासी संमाज के सुभाष परते ने समाज मे आरही जागरूकता की जानकारी राज्यपाल को दी ,इस मौके पर जालाझाड़ू न्यूज डॉट के संपादक शैलेन्द्र पाठक ने भी राज्यपाल को जन्मदिन शुभकामना दी

