वरिष्ट भाजपा आदिवासी नेता नंदकुमार साय की पार्टी में उपेक्षा, नही बुलाया खैरागढ़ उपचुनाव में ।

बिलासपुर- बीजेपी में आदिवासियों की उपेक्षा का क्रम जारी और खैरागढ़ चुनाव में तो स्थानीय से ज्यादा बाहरी नेताओं को बीजेपी ने तवज्जो दिया है,भाजपा के स्थानीय नेता अपनी ही प्रदेश में पराये बने हुए है ,उप चुनाव के लिए सीएम शिवराज ,केंद्रीय मंत्री ,सहित अन्य नेताओं को बुला कर चुनाव प्रचार कर रहे है ,ऐसी ही उपेक्षा के शिकार प्रदेश के वरिष्ट आदिवासी नेता छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले भाजपा अध्यक्ष को किसी ने पुछा तक नही खैरागढ़ , बुलाया तक नही ,वरिष्ठ भाजपा आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने जब पूछा गया कि आप खैरागढ़ चुनाव प्रचार में नही गए तो उन्होंने कहा कि मुझे तो पूछा तक नही गया पता नही किसने सूची बनाई मेरा उसमे नाम तक नही है, इसलिये मैं खैरागढ़ चुनाव के बारे में कुछ नही कह सकता जब मुझे बुलाया ही नही गया पूछा ही नही गया तो मेरा वंहा के बारे में बोलना उचित नही ,किसने सूची बनाई किसको बुलाया मुझसे पूछा भी नही गया ,जब मुझसे पूछा ही नही गया तो मैं कैसे वंहा के बारे में कुछ बोल सकता हूं ,रायपुर जाते वक्त कुछ देर के लिए छत्तीसगढ़ भवन में रुके नन्द कुमार साय ने जालाझाड़ू न्यूज डॉट कॉम के संपादक शैलेन्द्र पाठक से निकलते निकलते चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
खनिज ब्लॉकों के ऑक्शन के संबंध में केन्द्र और राज्य…
Cresta Posts Box by CP