क्राइम ब्रांच और सरकंडा पुलिस ने पकड़ा आईपीएल का छह लाख का सट्टा,दो गिरफ्तार।

◆IPL क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल फोन एवं ऑनलाइन- आईडी के माध्यम से सट्टा- संचालित करते दो सटोरिए गिरफ्तार।
◆6 लाख की सट्टा पट्टी सहित 30 हजार नगदी एवं 01 लैपटॉप 2 मोबाइल जप्त।
◆ACCU एवं थाना सरकंडा टीम की संयुक्त कार्यवाही।

बिलासपुर- एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना सरकंडा क्षेत्र में दो व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहा था। जिस पर हरविन्दर सिंह प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर तथा परिवेश तिवारी प्रभारी को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिस टीम द्वारा चेन्नई vs हैदराबाद के क्रिकेट मैच में फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले 02 सटोरिए को रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर सटोरियों द्वारा अपने मोबाइल एवं लैपटॉप में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया गया।
जिस पर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 लैपटॉप, 02 नग मोबाइल, नगदी ₹30 हजार एवं 06 लाख रुपये का सट्टा पट्टी का हिसाब जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
01- वीरेंद्र साहू उर्फ विक्की पिताजी जीवराखन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी बहतराई थाना सरकंडा
02- श्याम पिता बलराम राज उम्र 24 वर्ष साकिन नाग नागिन तलाब, अटल आवास थाना सरकंडा

संपूर्ण कार्यवाही ACCU टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सरकंडा, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक जीवन साहू, आरक्षक बलवीर सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविंद शर्मा, नवीन एक्का, विवेक राय, संजीव जांगड़े, महिला आरक्षक शकुंतला साहू का महत्व योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- बीजेपी में आदिवासियों की उपेक्षा का क्रम जारी और…
Cresta Posts Box by CP