बिलासपुर- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण हेतु जनदर्शन लगाये जाने के निर्देश के परिपालन में को निर्धारित कार्यक्रमानुसार श्रीमती पारूल माथुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जनदर्शन में 7 शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी गईं तथा शिकायतों का निराकरण किया गया ।
आवेदक रामगुलाम नेताम, शास्त्री नगर, बिलासपुर के द्वारा उसकी भूमि की भू अधिकार पुस्तिका अनावेदक किशन अग्रवाल के द्वारा वापस नहीं करने की शिकायत की गई है । आवेदक की शिकायत के संबंध में थाना प्रभारी सरकण्डा से दूरभाष पर संपर्क कर आवेदक को थाना सरकण्डा शिकायत पत्र के साथ भेजा गया तथा थाना प्रभारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये ।
अवैध रूप से नशे के सामान बेचने संबंधी सूचना पर प्रभारी, एसीसीयू को बुलाकर समक्ष में आवश्यक सूचना प्राप्त कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये ।
आवेदिका राधिका पटेल, निवासी कुदुदण्ड 16 खोली, सिविल लाईन, बिलासपुर के द्वारा श्रीमती ललिता निर्मलकर द्वारा उधार की रकम नहीं लौटाने की शिकायत की गई है । शिकायत में थाना प्रभारी सिविल लाईन, बिलासपुर को जांच करन आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
आवेदिका सीमा कौशिक, ग्राम मदनपुर, थाना रतनपुर के द्वारा अनावेदकगण के विरूद्ध घर में घुस कर गाली गलौच कर मारपीट करने की शिकायत की गई है । थाना प्रभारी रतनपुर को आवेदिका की शिकायत की जांच कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
आवेदक भरत साहू देवनंदन नगर फेस 2 बिलासपुर के द्वारा पारिवारिक विवाद में घर खर्च के लिये राशि दिलवाने हेतु आवेदन दिया गया है । थाना प्रभारी सरकण्डा को शिकायत में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं ।
आवेदक पी. रामतारक राव, विवेकानंदन नगर, मोपका सरकण्डा के द्वारा शिकायत की गई है कि अरविंद बोलर के द्वारा उसके जमीन के दस्तावेज विगत 2 वर्षों से वापस नहीं दिये जाने की शिकायत की गई है । इस संबंध में थाना प्रभारी सरकण्डा को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये ।
आवेदक समुंत कुमार मसीह निवासी देवरीखुर्द तोरवा के द्वारा उसका मोबाईल सुपुर्ददार से दिलवाने हेतु आवेदन दिया गया है । थाना प्रभारी बिल्हा को आवेदन पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये ।
