जिला सहकारी बैंक ने धरदेई समिति को दी चालीस लाख की वित्तीय सहायता ।

बिलासपुर-25 सौ रुपये में किसानों का धान खरीदने वाली भूपेश सरकार किसानों कृषि ऋण देने का काम भी कर रही है ,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने किसानों 649 किसानों को लोन देने के लिए धरदेई सोसायटी को पहली किश्त जारी की। सरकार की योजनाओं का फायदा देने के लिए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सोसायटियों तक जा रहे है,जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने धरदेई बचत बैंक के आनतदारों की वर्षों से लंबित राशि का भुगतान किया जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा सरगांव अंतर्गत सेवा सहकारी समिति धरदेई जिला मुगेली में समिति धरदेई द्वारा पूर्व में संचालित बचत बैंक मे अमानतदारों की राशि अनियमितता के कारण वर्ष 2013 से बंद था । जो वर्तमान में संचालित नहीं है , के लंबित 649 खाताधारको हेतु बैंक द्वारा समिति को प्रथम किस्त में 40.00 लाख का साफ्ट लोन दिया जाकर किसानों को उनकी राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया । धरदेई बचत बैंक के अमानतदारों का भुगतान हेतु विगत 07-08 वर्षों से लंबित लंबित था , जिसके लिए वर्षों से अमानतदार परेशान थे । समिति में बचत बैंक के अमानतदारों का भुगतान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमोद नायक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष एवं बिल्हा तथा विशिष्ट अतिथि राजीव तिवारी अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव , नेतराम साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुगेली , राजा सिह ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस पथरिया , युगल किशोर वर्मा अध्यक्ष किसान कांग्रेस पथरिया , पथरिया , श्रीमती सुमित्रा देवांगन सरपंच ग्राम पंचायत बावली , कमलेश साहू अध्यक्ष समिति धरदेई , राजेन्द्र लोधी उपाध्यक्ष समिति धरदेई , संतोष ठाकुर नोडल अधिकारी बैंक एवं विरेन्द्र यादव शाखा प्रबंधक शाखा सरगांव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । समिति धरदेई द्वारा पूर्व मे संचालित बैंचत बैंक ये 649 कृषक अपनी अमानत की राशि को वापस प्राप्त करने हेतु कई वर्षो से हताश हो चुके थे , अपनी राशि को वापस पाकर कृषको मे अत्यधिक हर्षोल्लास देखा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *