माहिला किडनैपर सहित दो गिरफ्तार, बीसी के पैसे को लेकर विवाद,बैंक कर्मी के पति का किया अपहरण,सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाई।

  • पैसा लेनदेन के विवाद को लेकर
    किडनैपिंग करने वाले आरोपी चढ़े
    सिविल लाइन पुलिस के हत्थे
  • पैसा वसूलने प्रार्थी और उसके जीजा
    को किए थे किडनैप
  • महिला सहित दो आरोपी रिपोर्ट के चंद
    घण्टों में गिरफ्तार
  • घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटरसाइकिल
    जप्त नाम आरोपी

1- निशा ठाकुर पिता लक्ष्मण ठाकुर उम्र
39 वर्ष पता गुप्ता मोहल्ला तखतपुर

2- शुभेंदु सिकदर पिता श्यामल कांत
सिकंदर उम्र 35 वर्ष निवासी हेमू
नगर रेखा क्लिनिक गली तोरवा

बिलासपुर-प्रार्थी ऋषभ श्रीवास्तव दिनांक 31-3- 2022 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शाम करीबन 6:30 बजे घर में अकेला था उसकी मां काम से बाहर गई हुई थी उसी दौरान निशा ठाकुर अपने साथी शुभेंदु सिकदर,दिनेश घोरे,धर्मेंद्र दास तथा अन्य के साथ कार एवं मोटरसाइकिल से प्रार्थी के घर आए और उसकी माँ को पूछताछ करने लगे प्रार्थी के द्वारा माँ को कहीं बाहर जाना बताने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को धक्का देकर घर मे अंदर घुस गए प्रार्थी के द्वारा मना करने पर उससे पैसा लेन देन की बात को लेकर विवाद करने लगे और मारपीट करने लगे उसके द्वारा तत्काल अपने जीजा आशुतोष कश्यप को फोन करके बुलाया जीजा आशुतोष के आने पर आरोपियों द्वारा उसे भी मारपीट किया गया और उसके जीजा को स्कूटी में बैठा कर कहीं ले गए तथा ऋषभ को एक ग्रे कलर की एसयूवी कार में जबरदस्ती बैठा कर मारपीट करते हुए सरकंडा के लोयला स्कूल के पास ले जाकर मारपीट कर पैसा और चेक की मांग कर रहे थे प्रार्थी के मोबाइल से ही उसकी पत्नी को लगातार फोन में बात करके ₹50000 मांग रहे थे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थेथे तथा प्रार्थी का वीडियो बनाकर दबाव पूर्वक कोरे स्टाफ में प्रार्थी का हस्ताक्षर करवाये मौका देख कर प्रार्थी आरोपियों की गाड़ी में रखे अपने मोबाइल और एक्टिवा की चाबी को लेकर मौके से भागने में सफल हुआ और तत्काल थाना कोतवाली थाना पहुंचा और उसके बाद सिविल लाइन थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपियों के विरुद्ध 364(क)भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए इस पर तत्काल थाना से टीम गठित कर आरोपियों की तलाश कर एक महिला सहित दो आरोपियों को पकड़ा गया पूछताछ करने पर दोनों ने अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि उनका प्रार्थी की मां से वी सी के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था रुपये नहीं देने के कारण निशा ठाकुर अपने अन्य साथियों के साथ आकर प्रार्थी एवं उसके परिजनों से मारपीट कर पैसा वसूलने किडनैपिंग की घटना कारित करना बताएं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है दिनेश घोरे, धर्मेंद्र दास तथा उनके अन्य साथी फरार हैं घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटरसाइकिल जप्त किया गया तथा दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *