बिलासपुर-उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राम के मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती रेखा श्रीवास्तव , धर्मेंद्र श्रीवास्तव एवं अन्य पंच उपस्थित रहे । स्वयं सेवकों ने अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया एवं स्मृति चिन्ह के रूप में स्वनिर्मित कार्ड व एन एस एस का बैच लगाकर सम्मान किया गया । मंच संचालन छात्राद्वय गुंजन पटेल एवं ज्योति ताम्रकार द्वारा किया गया । दलनायक पीयूष चंद्र बाजपेई ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्कूली छात्रों के व्यक्तित्व विकास और ग्राम्यजीवन पर विस्तृत जानकारी दी । स्वयंसेवको ने प्रेरक गीत प्रस्तुत किए । सरपंच ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शिविर लक्ष्य तक पहुंचने में ग्रामीण सहयोग से कार्य करने के लिए उत्साहित किया । कार्यक्रम अधिकारी मुक्ता श्रीवास्तव ने ग्राम कौडिया में अटल बिहारी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्बद्ध विद्यालय इकाई के विशेष शिविर लगाने के उद्देश्यों और योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रतिदिन की दिनचर्या प्रार्थना सभा , प्रभात फेरी , बौद्धिक परिचर्चा , ग्राम संपर्क , गोष्ठी , सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि बताकर ग्रामवासियों द्वारा दिये जा रहे , हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया । शिविर में विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्र छात्राएं एवं कुछ स्थानीय छात्र- छात्रायें शामिल हैं । बच्चों को कुछ भी करने के लिये प्रोत्साहन और बढ़ावे की जरुरत होती है इसलिये पर्यावरण , घर , अपने आस – पास , रोड , स्कूल , व्यक्तिगत साफ – सफाई आदि में स्वच्छता की आदत को बढ़ावा देने में बच्चे एक अच्छा माध्यम हैं । देखा जाए तो घरों और समुदायों में खासतौर से पूरे भारत भर में बच्चे स्वच्छता के दूत हैं । एनएसएस के माध्यम से इस स्वच्छता अभियान का मुख्य लक्ष्य अपने आस – पास , स्कूल , आँगनवाड़ी की साफ – सफाई , व्यक्तिगतआँगनवाड़ी की साफ – सफाई , व्यक्तिगत साफ – सफाई और बच्चों का स्वास्थ्य , पीने के पानी को साफ रखना , साफ भोजन और साफ शौचालय साथ ही गांव वासियों को इनके प्रति जागरूक करना है । इसी के तहत शिविर में छात्रों ने प्लास्टिक के कचरे की सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया शिविर में वृक्षारोपण किया गया तथा बौद्धिक परिचर्चा के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी कौशिल एवं दिलेंद्र कौशिल अपने जीवन से जुड़ी कहानियों और महान व्यक्तियों के उदाहरण देकर बच्चों को कार्य करने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया । तथा जीएसटी टैक्स एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को अपने जीवन में हर परिस्थितियों का सामना करने तथा आगे बढ़ने के बारे में चर्चा की गई , प्राचार्या श्रीमती जी . आर . मधुलिका अपने बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ शिविर में कार्य करने के लिए उत्साहित किया । स्वयं सेवकों • ने ग्रामीण बच्चों को कर्मा जयंती के दिन कर्मा जयंती के महत्व को बताते हुए बालिकाओं को गुड टच बैड टच तथा हाइजीन स्वच्छता के बारे में जानकारी दी । शिविर में बच्चों ने स्वयं अपना कार्य एवं सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया । 29 मार्च को शिविर का समापन किया गया । इस शिविर में गांव के सरपंच श्रीमती रेखाधर्मेंद्र श्रीवास्तव विद्यालय कि कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मुक्ता श्रीवास्तव , पी टी आई उत्तम साहू , श्री देवेंद्र शास्त्री एवं श्री जगदीश का विशेष सहयोग रहा ।
