बिलासपुर- हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मुख्यमंत्री ने गोपालचंद्र गोस्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
सीएम बघेल ने मुख्य न्यायाधीश गोस्वामी से दूरभाष पर बात कर व्यक्त की शोक संवेदना
बिलासपुर – हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुअंर गोस्वामी के पिता का निधन हो गया निधन की सूचना जिस वक्त चीफ जस्टिस को मिली वे सुनवाई कर रहे थे , अपने काम के प्रति समर्पित चीफ जस्टिस ने मामले की पूरी सुनवाई की उसके बाद वे गुहाटी के लिए लिए सामान्य यात्री विमान से रवाना हुए पहले रायपुर से बिलासपुर पहुँचे वंहा से कोलकाता एयर फिर वंहा से गोहाटी पहुंचेंगे, काम और न्याय के प्रति ऎसी निष्ठा रखने वाले चीफ जस्टिस को सलाम करने का मन करता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी के पिता गोपालचंद्र गोस्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बघेल ने मुख्य न्यायाधीश गोस्वामी से दूरभाष पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गोस्वामी के पिता गोपालचंद्र गोस्वामी भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका आज गुवाहाटी में निधन हो गया।
