पुरस्कार,का दान, बिलासपुर क्राइम ब्रांच का शानदार काम, चोरी गया सोना मिला तो प्रार्थी ने पुलिस को दिया 11 हजार का इनाम,क्राइम ब्रांच ने अनाथ बच्चों को दे दिया दान।

बिलासपुर-एन्टी क्राईम एण्ड सायबर युनिट बिलासपुर युनिट के आरक्षक बलबीर सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि चिंगराजपारा की एक नाबालिग लडकी सोने के 10 ग्राम के 2 सोने के बिस्कीट लेकर अपने दो दोस्तो के साथ उसे बेचने के फिराक में सराफा दुकान व सोने गलाने वालो के संपर्क में है इसकी तस्दीक करने पर ज्ञात हुआ कि लडकी अपनी बुआ के साथ रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अनिल अग्रवाल के यहा पिछले 10 दिनो पहले गयी थी जहा वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान नाबालिग लड़की ने पूजा की थाली से सोने के दो बिस्कीट कुल वजन 20 ग्राम किमती लगभग 1,10,000 रू अपने पास लालच वश उठा के रख लिये और वैवाहिक कार्यक्रम के बाद लडकी बिलासपुर अपने घर वापस आ गई चुकि घर में शादी थी इसलिये अनिल अग्रवाल ने इसकी रिपोर्ट थाने में नहीं की थी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर युनिट बिलासपुर प्रभारी हरविंदर सिंह ने इसकी तस्दीक करने के लिये ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अनिल अग्रवाल को रायगढ फोन लगाया तो उन्होने इसकी पुष्टि करते हुये कहा कि मैं अपनी बरसो पुरानी कामवाली के विरुद्ध या उसकी नाबालिग भतीजी के विरुद्ध रिपोर्ट नही कराना चाहता । नाबालिग लडकी एवं उसके दोस्तों से क्राईम युनिट ने दोनो सोने के बिस्कीट बरामद कर लिया है , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर उमेश कश्यप के समक्ष अनिल अग्रवाल निवासी रायगढ़ के जीजा राजेश सिंघल निवासी एल -3 विनोबा नगर ने उक्त दोनो सोने के बिस्कीट प्राप्त किये एवं बिलासपुर पुलिस का आभार प्रकट किया । राजेश सिंघल ने पुलिस की इस तत्परता की तारिफ करते हुये अपनी ओर से 11000 रू का नगद पुरस्कार स्वेच्छा से क्राईम टीम बिलासपुर को अति . पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के समक्ष दिया । जिसे समाज सेवी संस्था मातृ छाया को बच्चों के लिए दान स्वरूप सौंपा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *